सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   34 thousand 472 books stolen in Kabirdham

अब बच्चों की किताबों पर चोरों की नजर: कबीरधाम में 34 हजार 472 किताबें चोरी, दो लाख रुपये बताई जा रही कीमत

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Oct 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में अज्ञात चोरों ने किताबें चुरा लीं। चोरी की गई किताबों की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

34 thousand 472 books stolen in Kabirdham
पंडरिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया में बच्चों की किताबें ही चोरी हो गईं। अज्ञात चोर दो लाख रुपये कीमत की 34 हजार 472 किताबें चुरा लीं। इस मामले में पंडरिया के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) घनश्याम प्रसाद बनर्जी (55) के आवेदन पर पंडरिया थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305(A)–BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending Videos


जानकारी अनुसार, बीईओ घनश्याम प्रसाद बनर्जी ने अपने आवेदन में बताया कि अज्ञात चोर ने 5 अगस्त से 17 अक्तूबर 2024 के मध्य गोदाम का ताला तोड़कर गोदम में रखे कक्षा पहली से तीसरी तक का एफएलएन शिक्षण सहायक सामाग्री (पुस्तक) 34 हजार 472 किताब की चोरी कर ले गया है। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोदाम प्राथमिक शाला बैरागपारा (पंडरिया) में है। वहीं, 34 हजार 472 नग किताब की चोरी होने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि जिले में पहली बार दो लाख रुपये कीमत के किताब चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed