बेमेतरा: 12 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, डिप्टी सीएम अरुण साव रहे मुख्य अतिथि
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थानखम्हरिया में आज रविवार को विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। यहां लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विस्तार
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थानखम्हरिया में आज रविवार को विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। यहां लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान करीब 12 करोड़ 2 लाख 23 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 63 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में अरुण साव ने कहा कि इन विकास कार्यों से थानखम्हरिया नगर पंचायत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक अधोसंरचना से जुड़े कार्य सीधे आम जनता के जीवन को प्रभावित करते हैं और सुविधाओं को बेहतर बनाते हैं।
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर नगर और हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। महतारी वंदन योजना और पीएम आवास योजना 2.0 जैसी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नए कक्ष, प्रयोगशाला और पुस्तकालय निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिलेगा, वहीं पेयजल योजनाओं के विस्तार से स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हाट-बाजार, मांगलिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन और तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्य सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति देंगे।
विधायक ईश्वर साहू ने बताया मील का पत्थर
इस अवसर पर ईश्वर साहू ने कहा कि थानखम्हरिया में हो रहे ये विकास कार्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, पेयजल और शिक्षा से जुड़े कार्य नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय बनने से शिक्षा का स्तर सुधरेगा, जबकि पेयजल योजनाएं लोगों को राहत देंगी। हाट-बाजार और मांगलिक भवन जैसे निर्माण कार्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे और रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

12 करोड़ रुपए के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया