{"_id":"69db63318c566d48570bc530","slug":"durg-mla-police-station-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4154388-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg: MMS कांड में विधायक ने थाने पहुंचकर दिए फोटो-वीडियो सैंपल, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: MMS कांड में विधायक ने थाने पहुंचकर दिए फोटो-वीडियो सैंपल, जानें क्या है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 04:11 PM IST
Link Copied
भिलाई नगर में चर्चित एमएमएस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को भिलाई नगर थाना पहुंचे और पुलिस को अपना फोटो व वीडियो सैंपल सौंपा। पुलिस ने इन सैंपल्स को रिकॉर्ड में लेकर सुरक्षित कर लिया है और अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे वायरल वीडियो की सच्चाई स्पष्ट हो सके।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा विधायक को इस मामले में पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। हाल ही में 6 अप्रैल को नोटिस भेजकर बुलाया गया था। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के समक्ष विधिवत फोटो वीडियो का सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी कराई।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले एक कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति दिखाई गई थी। जिसमें व्यक्ति विधायक देवेंद्र यादव का चेहरा नजर आ रहा था। हालांकि विधायक ने शुरुआत से ही इन आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को फर्जी और उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। उन्होंने खुद भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और सैंपल जांच के बाद ही पूरे मामले में वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।