सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Compensation Amount Still Unreceived After 40 Years Angered Farmers Stage Protest at Collectorate in Durg

Durg : 40 साल बाद भी नहीं मिली मुआवजा राशि, नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के धमधा ब्लॉक के परसकोल-खैरझिटी गांव के किसानों के द्वारा आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के लिखाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल 40 साल पहले धमधा ब्लॉक के इन दोनों गांवों से जलसंसाधन विभाग के द्वारा सिंचाई नहर निकाली गई थी।

Compensation Amount Still Unreceived After 40 Years Angered Farmers Stage Protest at Collectorate in Durg
मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग के धमधा ब्लॉक के परसकोल-खैरझिटी गांव के किसानों के द्वारा आज कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के लिखाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल 40 साल पहले धमधा ब्लॉक के इन दोनों गांवों से जलसंसाधन विभाग के द्वारा सिंचाई नहर निकाली गई थी। जिसके कारण कई किसानों की भूमि भी अधिग्रहित की गई। धीरे धीरे प्रभावित किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया गया। लेकिन पिछले 40 साल से आज भी 17 किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।

Trending Videos


किसान बंधु संगठन के संयोजक टेकराम चंदेल ने बताया कि लंबे समय से वे मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने और बकाया मुआवजा देने की मांग की है। नाराज़ किसान और महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि लंबे समय से वे मुआवजे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करने और बकाया मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि धमधा ब्लॉक के किसान मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे है।प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि परसकोल- खैरझिटी गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा नहर निर्माण के लिए किसानों की जमीन को अधिग्रहित करने के बाद भी 40 साल बाद में मुआवजा नहीं मिला है जिसका परीक्षण करने पर राशि नहीं मिलना पाया गया । जिला प्रशासन ने राज्य शासन से राशि की मांग की है। राशि प्राप्त होने के पश्चात शेष किसानों को मुआवजा की राशि प्रदान की जाएगी।

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

 

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

 

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

मुआवजा राशि के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed