सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Major Blow to Drug Network 4 Smugglers from Punjab Arrested with Heroin Worth Lakhs in Durg

Durg: नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, लाखों की हेरोइन के साथ पंजाब के 4 तस्कर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Major Blow to Drug Network 4 Smugglers from Punjab Arrested with Heroin Worth Lakhs in Durg
हेरोइन तस्कर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जामुल थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Trending Videos


जामुल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के एक किराए के मकान में कुछ युवकों के द्वारा नशे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 91.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 69 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही 31 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में राजविंदर कौर, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल है। सभी आरोपी अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मादक पदार्थ हीरोइन को पंजाब से लाकर भिलाई-दुर्ग सहित अन्य जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed