{"_id":"69d91323b078f5dbdb0aa01f","slug":"mamata-banerjee-statement-on-tribunal-nrc-controversy-says-90-lakh-names-removed-voter-list-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वोट छीनने की साजिश': 90 लाख नाम हटाने पर सीएम ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, एनआरसी प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'वोट छीनने की साजिश': 90 लाख नाम हटाने पर सीएम ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, एनआरसी प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
एएनआई, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
ममता बनर्जी ने एनआरसी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रिब्यूनल शुरू हुए बिना ही 90 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एकतरफा कार्रवाई है, जिसमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम शामिल हैं।
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी और ट्रिब्यूनल प्रक्रिया को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद ट्रिब्यूनल का काम अब तक शुरू नहीं हुआ, लेकिन इस बीच 90 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए।
उन्होंने दावा किया कि इनमें 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम शामिल हैं। ममता ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एकतरफा रही और लोगों के वोट छीनने की साजिश है। उन्होंने भाजपा पर भरोसा न करने की अपील करते हुए कहा कि यह “दो मुंह वाला सांप” है, जो दोनों तरफ से वार करता है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Trending Videos