{"_id":"69d8f68a968b2b245104284b","slug":"west-bengal-amit-shah-public-meeting-debra-paschim-medinipur-kharagpur-sadar-bjp-road-show-speech-hindi-update-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक रही है। आज गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। जानिए शाह ने क्या कुछ कहा?
बंगाल में अमित शाह का रोड शो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के देबरा में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा। उन्होंने कहा, 'हम सब बंगाल में चुनाव के लिए इकट्ठा हुए हैं। आप लोगों को 23 अप्रैल को मतदान करना है और आप लोगों को कमल के निशान का बटन दबाना है।' पश्चिम मेदिनीपुर में आयोजित इस जनसभा में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल को भी घेरा। शाह ने कहा, '15 साल तक मां, माटी और मानुष का नारा लेकर ममता बनर्जी ने यहां राज किया।'
शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, 'उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।'
शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों का हक खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। शाह ने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।
क्या घुसपैठ का मुद्दा बना भाजपा का सबसे बड़ा हथियार?
अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
क्या सिंडिकेट और गुंडागर्दी पर भी साधा निशाना?
शाह ने कहा कि बंगाल में हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। चाहे सीमेंट खरीदना हो या बालू, हर जगह लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमल के फूल का बटन दबाकर इस सिंडिकेट राज को खत्म करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।
क्या बेरोजगारी और आर्थिक मदद के वादे किए गए?
शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर हर बेरोजगार को हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं और किसानों के लिए भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया। शाह ने कहा कि हर बहन को 3 हजार रुपये और किसानों को सालाना 9 हजार रुपये दिए जाएंगे।
क्या घाताल मास्टर प्लान पर भी उठाए सवाल?
शाह ने घाताल बाढ़ समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने उसे ठुकरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में लगी हैं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहीं। शाह ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर इस योजना को एक साल में लागू किया जाएगा।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन