{"_id":"69d8dda0cf70a9970e0326b8","slug":"humayun-kabir-sting-video-conspiracy-tmc-west-bengal-elections-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में स्टिंग वीडियो वाली सियासत: हुमायूं कबीर ने बताया ममता सरकार की साजिश, कहा- हाईकोर्ट में दूंगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में स्टिंग वीडियो वाली सियासत: हुमायूं कबीर ने बताया ममता सरकार की साजिश, कहा- हाईकोर्ट में दूंगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी ने एक स्टिंग वीडियो जारी कर हुमायूं कबीर पर बड़ा आरोप लगाया है। लेकिन, कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'AI जनित साजिश' बताया है। उन्होंने हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है। इस विवाद के कारण बंगाल में सियासी गठबंधन भी टूटने लगे हैं।
हुमायूं कबीर पर लगे आरोप
- फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी किए गए एक कथित स्टिंग वीडियो ने बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस वीडियो में आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और टीएमसी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भाजपा के साथ करोड़ों की डील करते हुए दिखाने का दावा किया गया है। अब इस पर हुमायूं कबीर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की साजिश है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, टीएमसी ने एक 19 मिनट का वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि हुमायूं कबीर भाजपा के साथ मिलकर ममता सरकार को गिराने की प्लानिंग कर रहे थे। वीडियो के मुताबिक, कबीर ने भाजपा से 1,000 करोड़ रुपये की डील की थी, जिसमें से 200 करोड़ रुपये उन्हें एडवांस मिल चुके थे। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि वे मुस्लिम वोटों का बंटवारा कर भाजपा को फायदा पहुंचाएंगे और बदले में राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे।
यह AI का कमाल है, मेरा नहीं-हुमायूं कबीर
इन आरोपों पर हुमायूं कबीर ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और बनावटी है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक तकनीक का सहारा लेकर उनके चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया है। कबीर ने भावुक होते हुए कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन कभी भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। टीएमसी मेरी बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है, इसलिए वे ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और मैं इसे साबित करने के लिए हाईकोर्ट जाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि वे अभिषेक बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: टीएमसी विधायक के ऐलान पर मचा सियासी बवाल, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने खोदी कब्र; कही ये बात
चुनावी समीकरणों पर असर
इस कथित स्टिंग ऑपरेशन के बाद बंगाल की राजनीति में समीकरण बदलते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी एजेयूपी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। वहीं, टीएमसी के नेता कुणाल घोष और फिरहाद हकीम ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर 1,000 करोड़ रुपये की डील हुई है, तो उस पैसे का स्रोत क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए?
दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने भी संकेत दिए हैं कि यदि औपचारिक शिकायत मिलती है, तो वे इस मामले की पुलिस जांच के आदेश दे सकते हैं। फिलहाल, हुमायूं कबीर ने साफ कर दिया है कि वे झुकने वाले नहीं हैं और इस 'साजिश' का जवाब अदालत में देंगे।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन