सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   40 lakh rupees defrauded in the name of FD, bank employee siphoned money from couple's account, FIR registered

Raipur News: एफडी के नाम पर 40 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी ने दंपती के खाते से उड़ाई रकम, एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर जिले के सिलतरा क्षेत्र में एक दंपती से फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कराने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने भरोसे में लेकर राशि का गबन कर लिया।

40 lakh rupees defrauded in the name of FD, bank employee siphoned money from couple's account, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर जिले के सिलतरा क्षेत्र में एक दंपती से फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कराने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने भरोसे में लेकर राशि का गबन कर लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार नरेंद्र कुमार वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा बैंक में अपनी जमा राशि को एफडी में निवेश कराने पहुंचे थे। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपये जमा थे। बैंक में उनकी मुलाकात कर्मचारी राजा खुंटे से हुई, जिसने एफडी कराने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। आरोप है कि कागजी कार्रवाई के दौरान कर्मचारी ने दंपती से हस्ताक्षर किए हुए कुछ ब्लैंक चेक भी ले लिए। इसके बाद उन्हें 40 लाख रुपये की एफडी होने की पावती देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद 2 मार्च को दंपती को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने एफडी तुड़वाने के लिए बैंक कर्मचारी से संपर्क किया। इस दौरान वह लगातार टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर जब दंपती बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से कोई एफडी नहीं की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी कर्मचारी ने दंपती के खातों से 40 लाख रुपये निकालकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए और रकम अपने निजी कामों में खर्च कर दी। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed