सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   BJP leader accused of opium cultivation suspended by party former CM reached the spot and said this in Durg

दुर्ग: अफीम की खेती वाले बीजेपी नेता को पार्टी ने किया निलंबित, मौके पर पहुंचे पूर्व सीएम ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में जेवरा सिरसा के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में भाजपा ने अपने नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
 

BJP leader accused of opium cultivation suspended by party former CM reached the spot and said this in Durg
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे समोदा गांव
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में जेवरा सिरसा के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में भाजपा ने अपने नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Trending Videos


पुलिस ने भाजपा नेता के करीब चार से पांच एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा किया है। समोदा गांव के सरपंच ने पुलिस को इस अवैध खेती की जानकारी दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने विनायक ताम्रकर के खेत पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को चार से पांच एकड़ में लहलहाती अफीम की फसल मिली। यह अवैध खेती बड़े पैमाने पर की जा रही थी। फॉरेंसिक टीम के साथ नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी मौके पर पहुंचा। वे सभी अफीम की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने खेती के चारों तरफ से सील कर दिया है। इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का फार्महाउस 100 से अधिक एकड़ में फैला है। इसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है। बघेल ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है। इसी कारण प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अफीम नेटवर्क की जांच की मांग
भूपेश बघेल ने चिंता जताई कि पहले अफीम का नशा पंजाब और अन्य राज्यों से आता था। अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है। उन्होंने इस नेटवर्क के फैलाव की जांच की मांग की। यह जानना जरूरी है कि यह अवैध कारोबार कितना फैला है। भाजपा ने मामला उजागर होने पर विनायक ताम्रकर को तत्काल निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed