सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   uncle attacked nephew with iron rod and murdered In family dispute in durg

दुर्ग में चाचा का खूनी खेल: होलिका दहन पर भतीजे पर लोहे की रॉड से हमला कर दी मौत, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Durg Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के जामुल रावणभाठा में होलिका दहन की रात चाचा ने अपने भतीजे पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते घटना हुई। 

uncle attacked nephew with iron rod and murdered In family dispute in durg
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में रंगों के त्योहार होली पर मर्डर की वारदात से जामुल थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जामुल रावणभाठा में होलिका दहन की रात आरोपी चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Trending Videos


जामुल थाना क्षेत्र के रावणभाठा में होलिका दहन के दिन आरोपी और मृतक के बीच पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी चाचा आशीष साहू ने अपने भतीजे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और फरार हो गया। घटना में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि चाचा और भतीजे के बीच शराब पीने के बाद पारिवारिक विवाद हुआ, जिसमें चाचा आशीष साहू ने अपने भतीजे हेमंत साहू पर प्राणघातक हमला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या,पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed