सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Minor niece along with friends steals from uncle house police arrest all three accused in Durg

दुर्ग: नाबालिग भतीजी ने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा के घर की चोरी, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने के आभूषण समेत नगदी रकम बरामद की है।

Minor niece along with friends steals from uncle house police arrest all three accused in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 2 नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने के आभूषण समेत नगदी रकम बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Trending Videos


वैशाली नगर थाना क्षेत्र रामनगर मुक्तिधाम की रहने वाली प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने के आभूषण और नगदी रकम अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। घर के सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थिया की नाबालिग भतीजी ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि सोने के नेकलेस को अपने दोस्त रंजीत वर्मा को बेचे दिया थे। पुलिस ने रंजीत वर्मा को चोरी का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का नेकलेस,सोने का मंगलसूत्र और नगदी रकम शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 23 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक और बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed