सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West Asia crisis 80 international flights cancelled at Delhi airport

पश्चिम एशिया संकट: दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, हर रोज होता है 1300 उड़ानों का संचालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले तीन दिन में पश्चिम एशिया संकट के चलते विभिन्न भारतीय एयरलाइन ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। इसी बीच, एयर इंडिया ने मंगलवार को दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित की जिसमें 149 यात्री सवार थे।

West Asia crisis 80 international flights cancelled at Delhi airport
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच परिचालन संबंधी व्यवधानों के कारण मंगलवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें 36 प्रस्थान उड़ानें और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं। एमिरेट्स समेत कुछ एयरलाइन ने पश्चिम एशिया के लिए आंशिक रूप से सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं।

Trending Videos

हर दिन होता है 1300 उड़ानों का संचालन
उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दुबई जा रही एमिरेट्स एयरलाइन की उड़ान संख्या ईके-513 वायुक्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आई। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने 'एक्स' पर पोस्ट किया है कि पश्चिम एशिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई से दिल्ली आई फ्लाइट
पिछले तीन दिन में पश्चिम एशिया संकट के चलते विभिन्न भारतीय एयरलाइन ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। इसी बीच, एयर इंडिया ने मंगलवार को दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान संचालित की जिसमें 149 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने 'एक्सट पर पोस्ट किया है कि हम उड़ान एआई 916डी से दुबई से आए अपने मेहमानों और चालक दल का स्वागत करते हुए खुश हैं। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के बीच, यह किसी भारतीय एयरलाइन की पहली उड़ान है जो आज 149 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों के साथ नई दिल्ली पहुंची है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के दुबई से एमिरेट्स की उड़ान ईके512 दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed