{"_id":"69a73f4bb4018aad1b031799","slug":"awareness-towards-vocational-education-will-be-increased-in-cbse-schools-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति बढ़ाई जाएगी जागरूकता, 30 लाख के सोशल मीडिया अभियान को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति बढ़ाई जाएगी जागरूकता, 30 लाख के सोशल मीडिया अभियान को मंजूरी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार
यह राशि सामग्री निर्माण, प्रचार-प्रसार, डिजिटल विज्ञापन और अभियान प्रबंधन सहित सभी संबंधित गतिविधियों पर खर्च होगी। सीबीएसई की प्रबंध समिति की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE
- फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) संबद्ध स्कूलों में व्यावसायिक एवं कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक सोशल मीडिया अभियान चलाएगा। इस पर 30 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने एजेंसी नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Trending Videos
यह राशि सामग्री निर्माण, प्रचार-प्रसार, डिजिटल विज्ञापन और अभियान प्रबंधन सहित सभी संबंधित गतिविधियों पर खर्च होगी। सीबीएसई की प्रबंध समिति की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप व्यावसायिक-कौशल शिक्षा अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके तहत कौशल शिक्षा और कौशल बोध गतिविधि पुस्तिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑडियो-विजुअल सामग्री, लघु वीडियो, प्रशंसा पत्र, एनिमेशन तथा विभिन्न डिजिटल क्रिएटिव विकसित किए जाएंगे।
बोर्ड की वित्त समिति ने इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद इसे स्वीकृति देने की सिफारिश की। इसके पश्चात प्रबंध समिति ने वित्त समिति की सिफारिशों का अनुमोदन करते हुए एजेंसी नियुक्त करने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी।