{"_id":"69a7689825af5725e60386a3","slug":"holi-festival-will-be-celebrated-in-delhi-today-amidst-shower-of-abir-gulal-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: सतरंगी रंगों में रंगी दिल्ली, अबीर-गुलाल की बौछार के बीच छाई मस्ती, हर तरफ उमंग और उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: सतरंगी रंगों में रंगी दिल्ली, अबीर-गुलाल की बौछार के बीच छाई मस्ती, हर तरफ उमंग और उल्लास
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है और हुड़दंग व नशे में वाहन चलाने पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष प्लान लागू किया है ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।
होली पर उल्लास
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
होली के त्योहार को लेकर तैयारियां तो दो दिन पहले ही हो गईं थीं लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से रंगोत्सव एक दिन बाद यानी आज बुधवार को मनाया जा रहा है। इसके लिए सड़क से लेकर छतों तक जश्न मनाने की तैयारी की गई थी। माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी की हुई है।
Trending Videos
राजधानी के बाजारों में देर रात तक रौनक रही। गुलाल, पिचकारियां और सफेद कुर्तों की खरीदारी जोरों पर रही। मिठाई की दुकानों पर गुझिया और ठंडाई के लिए भीड़ उमड़ी। सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए ने सामूहिक होली मिलन कार्यक्रमों के लिए डीजे, रेन डांस और सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की है। पार्कों और क्लबों में मंच सजाए गए, रंगों की टंकियां तैयार की गईं और आयोजन समितियां अंतिम तैयारियों में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई है और हुड़दंग व नशे में वाहन चलाने पर सख्ती की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष प्लान लागू किया है ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। बच्चों में रंग खेलने का उत्साह चरम पर है तो बुजुर्गों के लिए यह त्योहार रिश्तों को ताजा करने का अवसर है। आज सुबह से राजधानी रंगों से सराबोर हो रही है। ढोल की थाप, डीजे की धुन और हंसी-ठिठोली के बीच दिल्ली कुछ घंटों के लिए अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भूलकर सिर्फ रंग, रिश्ते और उल्लास का उत्सव बन गई।
होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष घोषित ड्राई डे की सूची में रंगों की होली (धुलंडी) को शामिल नहीं किया है। आबकारी विभाग ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती पर शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है, लेकिन होली के दिन दुकानों को बंद रखने का प्रावधान नहीं किया गया है। होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी।