सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor of Delhi has transferred 70 Delhi Police officers

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल: 70 अधिकारियों के तबादले, आनंद मोहन को डीजी जेल तिहाड़ बनाया; यहां देखें लिस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सार

1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड बनाया गया। 1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया।

Lieutenant Governor of Delhi has transferred 70 Delhi Police officers
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल हुआ है। दिल्ली के उप-राज्यपाल ने 70 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 1994 बैच के सीनियर आईपीएस ऑफिसर आनंद मोहन को डीजी तिहाड़ जेल बनाया गया। 1991 बैच के आईपीएस ऑफिसर वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड बनाया गया। 1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया।
Trending Videos


आईपीएस ऑफिसर धीरज कुमार और अभिषेक धनिया को क्राइम ब्रांच में पोस्ट किया गया है, जबकि मोनिका भारद्वाज को आईएफएसओ यूनिट में भेजा गया है। एस के त्यागी और विजयंता आर्य को ट्रैफिक विंग में पोस्ट किया गया है। जिला लेवल की पोस्टिंग में आईपीएस शशांक जायसवाल को डीसीपी रोहिणी, डीसीपी मेट्रो कुशल पाल को डीसीपी द्वारका, आर पी मीणा को डीसीपी शाहदरा और डीसीपी बाहरी सचिन शर्मा को डीसीपी नई दिल्ली के तौर पर चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल यूनिट्स में भी फेरबदल किया गया है। डीसपी दक्षिण जिला अंकित चौहान को स्पेशल ब्रांच, डीसीपी द्वारका अंकित सिंह को विजिलेंस और डीसीपी रवि कुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में पोस्ट किया गया है।

प्रमुख पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट
  • आनंद मोहन - डीजी जेल
  • एसएस यादव - डीजी सिविल डिफेंस
  • एसके जैन - पुलिस कमिश्नर के ओएसडी
  • विजय कुमार -संयुक्त पुलिस आयुक्त सदर्न रेंज
  • किमे कामिंग - एपी
  • एमएन तिवारी-लाइसेंसिंग
  • धीरज कुमार - क्राइम
  • मोनिका भारद्वाज -आईएफएसओ
  • एसके त्यागी - ट्रैफिक
  • अभिषेक धानिया - क्राइम
  • विजयंता आर्य - ट्रैफिक
  • शशांक जायसवाल- रोहिणी
  • कुशल पाल साहब - द्वारका
  • आरपी मीना- शाहदरा
  • रोहित राजबीर-सेंट्रल
  • अनंत मित्तल- साउथ
  • राजीव रावल-पूर्वी
  • सचिन शर्मा - नई दिल्ली
  • विक्रम मीना- आउटर दिल्ली
  • अंकित चौहान- स्पेशल ब्रांच
  • अंकित सिंह- विजिलेंस
  • वीरेंद्र चहल-डीजी होम गार्ड्स
  • राहुल अलवाल- डीसीपी क्राइम
  • भीष्म सिंह- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पीएण्डएल
  • रवि कुमार सिंह- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू
  • मोहम्मद अली -जीए
  • राकेश पवारिया- सिक्योरिटी
  • हरेंद्र सिंह- सिक्योरिटी
  • निधिन वलसन- टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed