सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat surges in Delhi NCR temperature to rise further from today

दिल्ली में और बढ़ेगी गर्मी: कल से और चढ़ेगा पारा, 36°C पहुंच सकता तापमान; 35KM प्रति घंटा की गति से चलेगी हवा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 03 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दी है। होली, 4 मार्च से तापमान में बड़ा बदलाव आएगा। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विस्तार से पढ़ें पूरा पूर्वानुमान-

Heat surges in Delhi NCR temperature to rise further from today
दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले गर्मी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। हालांकि दो दिनों से चल रही तेज हवाएं गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही हैं। होली के दिन पारा और बढ़ने के आसार हैं, जबकि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दो मार्च को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तीन मार्च (मंगलवार) को यह बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Trending Videos

मार्च की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च यानी होली से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 7 मार्च तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के संकेत हैं। तीन दिन तक 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 6 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। हालांकि इसका असर मैदानी इलाकों में देखने नहीं मिलेगा। केवल हवाएं चलने से सुबह व शाम की हल्की ठंडक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली में फिलहाल मौसम में कुछ खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। अभी बादल नहीं है और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed