सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Holi celebrations in Delhi People immersed in color and excitement

दिल्ली में होली का उल्लास: रंग और उत्साह से सराबोर हुई राजधानी, सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दीं शुभकामनाएं

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 04 Mar 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रंगों के त्योहार होली के उल्लास में डूबी है। पूरा शहर रंग-गुलाल से सराबोर है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दीं।

Holi celebrations in Delhi People immersed in color and excitement
सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों के साथ खेली होली - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली रंगों के त्योहार होली के उल्लास में डूबी हुई है। सुबह से ही पूरा शहर रंग-गुलाल की छटा से सराबोर है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। विभिन्न सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया है, जहां लोग मिलकर इस पर्व की खुशियां मना रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी लोगों के साथ होली खेली। 

Trending Videos


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि होली का यह त्योहार दिल्लीवासियों के लिए नई उमंग और विकास की लहर लेकर आएगा। आइए हम सब मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'होली के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह रंगों, प्रेम और सकारात्मकता का त्योहार है। देश और दिल्ली के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।'
 

अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने खेली होली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed