{"_id":"69a8289c10345ac26403d778","slug":"former-cms-kejriwal-and-sisodia-played-hardcore-honest-holi-with-aap-workers-in-delhi-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'त्योहार वही, रंग नया': केजरीवाल-सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग 'कट्टर ईमानदार' होली, बोले- हमारी ताकत ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'त्योहार वही, रंग नया': केजरीवाल-सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग 'कट्टर ईमानदार' होली, बोले- हमारी ताकत ईमानदारी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 04 Mar 2026 06:25 PM IST
सार
दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने आप कार्यकर्ताओं के साथ 'कट्टर ईमानदार' होली खेली। केजरीवाल ने कहा कि उनकी साजिशों-झूठ के बीच भी "आप" के रंग फीके नहीं पड़े, हमारी ताकत ईमानदारी और जनता का विश्वास है। हमारे साथ बहुत अन्याय किया गया था, अब कोर्ट में साबित हो गया है कि "आप" के सारे नेता कट्टर ईमानदार हैं
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग होली
- फोटो : X-AamAadmiParty
Link Copied
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। आप पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। तथाकथित शराब घोटाला मामले में आरोप मुक्त किए जाने की खुशी सभी नेताओं के चेहरे पर साफ झलक रही थी। सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर और गले लगकर होली पर्व के साथ-साथ कोर्ट में कट्टर ईमानदार साबित होने के लिए बधाई दी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने मनीष सिसोदिया के घर पर पार्टी के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ “कट्टर ईमानदार” होली मनाई। सच और संघर्ष के रंगों के साथ ऐसी ही आगे बढ़ते रहेंगे।
Trending Videos
2 of 6
पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग होली
- फोटो : X-AamAadmiParty
अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह रंगों का त्यौहार होली सबके जीवन में खूब सारे खुशियों के रंग लेकर आए, सबके परिवार को सारी खुशियां दे और सबको बहुत-बहुत खुश रखे। आम आदमी पार्टी और उसके पूरे नेतृत्व के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया गया था और एक षड्यंत्र रचा गया था। अब कोर्ट से यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है और पार्टी के सभी नेता कट्टर ईमानदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग होली
- फोटो : X-AamAadmiParty
भाजपा सरकार ने शराब की दुकानें खोलकर बहुत गलत किया: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि भाजपा ने होली के मौके पर भी पूरी दिल्ली के अंदर शराब की दुकानें खोली हुई हैं। वर्षों से त्योहारों के अवसर पर शराब की दुकानें बंद हुआ करती थीं, ताकि शराब पीकर लोग हुड़दंग ना करें। आज होली के मौके पर जब कई वर्षों से दुकानें बंद रहा करती थीं, ऐसे में भाजपा सरकार ने शराब की दुकानें खोलकर बहुत गलत किया है।
4 of 6
पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग होली
- फोटो : X-AamAadmiParty
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर दिल्ली समेत सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। उनकी साजिशों और झूठ के बीच भी आम आदमी पार्टी के रंग फीके नहीं पड़े हैं, क्योंकि हमारी ताकत है ईमानदारी और जनता का भरोसा।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की कार्यकर्ताओं संग होली
- फोटो : X-AamAadmiParty
वहीं, "आप" पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सभी को होली के पवन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार वही, रंग नया। “कट्टर ईमानदारी” का रंग है, फीका पड़ना इसकी आदत नहीं। इस बार की होली के जश्न में सिर्फ़ लाल-पीला-हरा नहीं, “क़ट्टर ईमानदारी” का रंग भी हवा में घुला। क्योंकि कुछ रंग चेहरे सजाते हैं और कुछ इतिहास लिखते हैं। चेहरे का रंग शाम तक उतर जाता है, पर अपनी ईमानदारी का रंग आने वाली पीढ़ियों तक दिखाई देगा। आप सबको होली की सच्ची, सादी और थोड़ी सी बेबाक शुभकामनाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।