{"_id":"69a679e565ada4c7a309a088","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4012491-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन की रात रंजिश का बदला: लोहे की रॉड से सिर पर किए वार, युवक की हत्या से हड़कंप; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन की रात रंजिश का बदला: लोहे की रॉड से सिर पर किए वार, युवक की हत्या से हड़कंप; आरोपी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में होलिका दहन की रात एक युवक की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
होलिका दहन की रात युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जामुल थाना क्षेत्र में होलिका दहन की रात एक युवक की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हेमंत साहू उर्फ भूरु के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
यह घटना रावणभाठा संगम चौक पर हुई। सोमवार देर रात हेमंत साहू वहां खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उसके सिर के पीछे लोहे की रॉड से जोरदार हमला किया। इस हमले में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेमंत को परिजन और आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी जानकारी जामुल थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को मृतक हेमंत अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उसके और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई थी।
पुलिस आशंका जता रही है कि उसी विवाद के चलते आरोपी ने बदला लेने की नीयत से हमला किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है।