सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Punjab Police Arrests Absconding Couple in Illegal Overseas Trafficking Racket from Vrindavan

गले में कंठी और धर्म का चोला: वृंदावन में रह रहे पति-पत्नी का सच तब आया सामने, जब पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब पुलिस ने वृंदावन के  हरेकृष्ण ऑर्चिड फ्लैट में रह रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पंजाब के मलेरकोटला में एफआईआर दर्ज है। दोनों फरार चल रहे थे। उन पर अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजकर 50 लाख से ढाई करोड़ रुपये तक वसूलने का आरोप है।

Punjab Police Arrests Absconding Couple in Illegal Overseas Trafficking Racket from Vrindavan
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में पंजाब पुलिस ने दबिश देकर सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्चिड के फ्लैट से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पिछले दो माह से फरार कबूतरबाजी करने वाले दंपति की गिरफ्तारी से सोसायटी में हलचल मच गई।
Trending Videos


 

पंजाब के पटियाला निवासी सौरभ गुप्ता और उनकी पत्नी प्रगति गुप्ता वृंदावन में रहकर कबूतरबाजी का धंधा कर रहे थे; इसमें यह दंपती अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते, इसके एवज में उनसे करोडों 50 लाख से ढाई करोड़ रूपये तक वसूल करते थे। पिछले दो माह से दंपती की तलाश कर रही पंजाब के मलेर कोटला पुलिस टीम ने सुनरख मार्ग स्थित हरेकृष्ण ऑर्चिड के बी ब्लॉक के फ्लैट 812 में दबिश दी। यहां पिछले ढाई साल से कर कबूतरीबाजी कर रहे पति पत्नी को पंजाब, मलेर कोटला के पुलिस क्षेत्राधिकारी मानवजीत सिंह सिंधु ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दंपती के साथ उनके साथ दो बच्चे भी रहे थे। तीन गाड़ियों में दबिश देने पहुंची पंजाब पुलिस की कार्रवाई से हरेकृष्ण आर्चिड में हलचल मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सौरभ गुप्ता और प्रगति गुप्ता लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा करते थे। जनवरी माह में पंजाब के मालेर कोटला में इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। तभी से पंजाब पुलिस इनकी तलाश में लगी थी। यह गले में कंठी एवं धार्मिक पहनावे में यहां वृंदावन में पिछले ढाई साल से रह कर कबूतरबाजी करते थे। जिनको स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

पंजाब में यूज होता है टर्म
कबूतरबाजी एक खेल होता है, जिसमें कबूतरों को लड़ाया जाता है। लखनऊ, पुरानी दिल्ली, हैदराबाद और आगरा समेत कई इलाकों में यह कबूतरबाजी का खेल प्रसिद्ध है, जो नवाबों को शौक हुआ करता था। लेकिन इस केस में कबूतरबाजी का मतलब कबूतरों का खेल नहीं बल्कि अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजना होता है। कबूतरबाजी शब्द सबसे ज्यादा पंजाब में फेमस है। यहां पर अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के टर्म में यही शब्द यूज होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed