{"_id":"69a67e3a270969a8c708e8c2","slug":"tension-in-daulatpur-village-after-board-installation-police-restore-order-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में होली पर पोस्टर विवाद, इलेक्ट्रिक बोर्ड देख लोगों में फैला आक्रोश; पुलिस ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में होली पर पोस्टर विवाद, इलेक्ट्रिक बोर्ड देख लोगों में फैला आक्रोश; पुलिस ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के फरह के दौलतपुर गांव में तिराहे पर इलेक्ट्रिक बोर्ड लगाने को लेकर देर रात विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर बोर्ड हटवाया और स्थिति को शांत कराया।
लोगों की जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के फरह में सोमवार रात कुछ लोगों ने गांव के तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का लाइट वाला बोर्ड और पोस्टर लगा दिया। जब ऐसा करने से गांव के अन्य लोगों ने उनको रोका तो मौके पर विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
सोमवार देर रात दीनदयालधाम से सटे हुए गांव दौलतपुर में गांव के तिराहे पर लगे बिजली के खंभे पर कुछ लोगों नेबाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का इलेक्ट्रिक बोर्ड लगा दिया। जब गांव के अन्य लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वहां विवाद बढ़ गया। कुछ महिलाएं भी बोर्ड लगाने के समर्थन में सड़क पर आ गईं।
होली के अवसर तनाव बढ़ता देख थाना प्रभारी छोटेलाल तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर उस बोर्ड को वहां से उतरवा दिया। मौके पर मौजूद सभी लोगों को उनके घर भेज कर स्थिति को सामान्य किया गया। पुलिस ने सभी पक्षों से अपील की है कि नयी जगहों पर कुछ नया बोर्ड पोस्टर लगाने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है।
Trending Videos