सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrific Crime in Agra: Woman and Husband Burn Ex-Lover Alive Over Old Photos

UP: प्रेमी को पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा, इलाज के दौरान चली गई जान; लिव इन पार्टनर को दी बेहद खौफनाक मौत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर अपने पूर्व लिव-इन पार्टनर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Horrific Crime in Agra: Woman and Husband Burn Ex-Lover Alive Over Old Photos
मृतक का फाइल फोटो और हंगामा करते घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के दौरेठा क्षेत्र में सवारी छोड़कर लौट रहे ऑटो चालक चांद उर्फ सद्दाम (35) को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पति और अन्य के साथ मिलकर रोक लिया। पुराने फोटो-वीडियो पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने चालक को ऑटो से बाहर खींचकर पेट्रोल डालकर जला दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पुलिस की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए घरवालों ने पृथ्वीनाथ फाटक पर हंगामा कर दिया। 
Trending Videos

शाहगंज के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित राम स्वरूप कॉलोनी के रहने वाले चांद उर्फ सद्दाम ऑटो चलाते हैं। उनकी बहन निशा ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी शबनम के पति की दो साल पहले संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकने से माैत हो गई थी। इसके बाद शबनम अपने दो बच्चों के साथ उनके भाई चांद के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। भाई ही उसका और बच्चों का पूरा खर्च उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा के अनुसार, 15 दिन पहले शबनम ने अपने देवर सोनू खान उर्फ अल्ली से निकाह कर लिया था। इसके बाद से वह भाई पर पुराने फोटाे और वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रही थी। उसे शक था कि कहीं चांद उसके फोटो वायरल न कर दे। बृहस्पतिवार रात 9 बजे चांद सवारी छोड़कर लौट रहे थे। दौरेठा के बिलासगंज में शबनम, उसका भाई वकील, पति अल्ली, सास नगीना, जीजा शरीफ और तीन अन्य ने चांद को रास्ते में रोक लिया।
 

बहस के बाद चांद को ऑटो से खींचकर सुनसान क्षेत्र में ले गए। जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। गंभीर हालत में पुलिस ने चांद को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

जान बचाने के लिए खटखटाए दरवाजे
निशा के अनुसार, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल चांद ने बताया कि आग लगाने के बाद आरोपी गालियां देते हुए धमका रहे थे। वह जान बचाकर भागे और आसपास के घरों के दरवाजे खटखटाए। कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। आरोपी भीड़ देख धमकी देते हुए भाग निकले। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हुई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed