सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Hits Bike on Gwalior Agra Highway Two Agra Youths Killed One Critical

UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Car Hits Bike on Gwalior Agra Highway Two Agra Youths Killed One Critical
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में हलवाई के यहां होली खेलने जा रहे तीन बाइक सवारों को सामने से आ रही कार ने मनिया के हनोता चौकी के पास टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हालात चिंताजनक होने पर उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है।
Trending Videos

घटनाक्रमानुसार थाना डौकी क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी ऋषभ पुत्र गोधन सिंह 24 वर्ष,  दुर्गेश पुत्र छोटे लाल 18 वर्ष और वीरेन्द्र पुत्र गीताराम 15 वर्ष निवासीगण अमरूपुरा थाना सैंया हलवाई का काम करते हैं। उनका एक साथी धौलपुर में रहता है। बुधवार की दोपहर को ऋषभ गांव अमरूपुरा अपने साथियों से मिलने आया था, तभी तीनों युवकों ने अपने साथी के घर धौलपुर में होली खेलने जाने की योजना बनाई। तीनों दोस्त एक बाइक पर बैठ कर धौलपुर जा रहे थे। धौलपुर की ओर से आ रही कार ने मनिया के हनौता चौकी के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। मनियां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं घायल को उपचार के लिए धौलपुर जिला अस्पताल भेजा था, जिसे गम्भीर अवस्था में होने के कारण आगरा रैफर कर दिया गया है। कार में सवार लोग घटना के बाद मौके पर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। कार को थाना मनिया पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक ऋषभ और दुर्गेश अविवाहित थे। वे हलवाई का काम करते थे। युवकों की मौत की खबर आते ही परिवार मे कोहराम मच गया। होली की खुशी मातम बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed