सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hotel Operator Accused of Sexual Exploitation on Pretext of Marriage FIR Registered in Vrindavan

UP: होटल में घिनौनी करतूत, फिर न भरा मन तो किया ये काम; आगरा की महिला संग वृंदावन में पार हुईं दरिंदगी की हदें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में एक महिला ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hotel Operator Accused of Sexual Exploitation on Pretext of Marriage FIR Registered in Vrindavan
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा से आकर वृंदावन वास कर रही एक महिला से अलीगढ़ के युवक ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी होटल संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending Videos

आगरा निवासी महिला वृंदावन के केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले छह माह पहले आकर रहने लगीं। उनकी मुलाकात होटल संचालक चेतन ठाकुर, अमित बाबा से हुई। उन्होंने अपने रिश्तेदार होटल संचालक अलीगढ़ के गभाना निवासी ओमपाल ठाकुर के होटल में एक कमरा दिलाया। आरोपी होटल संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को होश आया तो उसने आरोपी ओमपाल ठाकुर को फटकार लगाई।। इस पर आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। उसे वायरल की धमकी देते हुए चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता ने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह पीड़िता से मारपीट करने लगा। आरोपी के भाई ओमवीर एवं रिश्तेदार चेतन ने बताया कि वह शादीशुदा है। यदि ओमपाल से शादी करनी है तो बीस लाख रुपये और कार देने पर पूर्व पत्नी से तलाक कराकर शादी करा देंगे। आरोप है कि युवक शादीशुदा होते हुए अपने को कुंवारा बताते हुए महिला को शादी करने का झांसा देता रहा और पिछले दो माह से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

गत दिनों जब युवक की पत्नी ने बच्चे ने जन्म लिया तो पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई। महिला ने आरोपी ओमवीर युवक के विरुद्ध पुलिस में शिकायत की। आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमपाल ठाकुर, चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर होटल संचालक ओमपाल ठाकुर ने महिला का शारीरिक शोषण किया। ओमपाल सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed