सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A 10-foot python entered a house and swallowed a duck; the forest department rescued it in Ramanujganj

रामानुजगंज: घर में घुसा 10 फीट का अजगर बत्तख को निगला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Sep 2025 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रामानुजगंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उपेंद्र यादव के नेतृत्व में वनकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगभग 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद अजगर को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया।

A 10-foot python entered a house and swallowed a duck; the forest department rescued it in Ramanujganj
10 फीट का अजगर को वन विभाग ने किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तामेश्वरनगर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर ने कृषक मीनू घोष के घर में घुसकर बत्तख को निगल लिया। ग्रामीणों के अनुसार अजगर बीती रात से ही घर के अंदर पड़ा हुआ था। सुबह जब मीनू घोष अपने घर के भीतर पहुंचे, तो उन्होंने अजगर को देखकर तत्काल शोर मचाया। यह दृश्य देखकर उनके परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए।
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उपेंद्र यादव के नेतृत्व में वनकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगभग 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद अजगर को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना हो तो वे घबराएं नहीं, तुरंत विभाग को सूचना दें। विभाग द्वारा ऐसे वन्यजीवों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की जाती है। ग्रामीणों ने भी वन विभाग की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed