सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A 6-foot-long cobra entered a hospital and was safely rescued by a snake catcher in Balrampur

बलरामपुर: अस्पताल में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Sep 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और विशेषज्ञता के साथ सांप को पकड़ने का प्रयास किया। रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने टीम पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
 

A 6-foot-long cobra entered a hospital and was safely rescued by a snake catcher in Balrampur
अस्पताल में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जरहाडीह स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक विशाल कोबरा सांप दिखाई दिया। सुबह स्वास्थ्य केंद्र में सफाई के दौरान एक कर्मचारी की नजर कोबरा पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारी डर गए और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले गए।  करीब 5 से 6 फीट लंबा यह कोबरा खुले परिसर में फन फैलाए नजर आया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। तुरंत घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग और स्नेक रेस्क्यू टीम को दी गई।
Trending Videos


मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और विशेषज्ञता के साथ सांप को पकड़ने का प्रयास किया। रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने टीम पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। करीब 30 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और स्नेक कैचर टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed