सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   a boyfriend, upset over a breakup, murdered his girlfriend in broad daylight in Ambikapur

'तुम मेरी ना हुई तो किसी और का होने नहीं दूंगा':ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने की दिनदहाड़े गर्लफ्रेंड की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Oct 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर अपनी गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 

a boyfriend, upset over a breakup, murdered his girlfriend in broad daylight in Ambikapur
ब्रेकअप से नाराज बॉयफ्रेंड ने की दिनदहाड़े गर्लफ्रेंड की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां ब्रेकअप से नाराज युवक ने दिनदहाड़े अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर हुई और उसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos


मृतक युवती की पहचान भारती टोप्पो (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रिंग रोड स्थित चोपड़ापारा के श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। गुरुवार सुबह 11.40 बजे आरोपी जोगेंद्र पैकरा (28 वर्ष), निवासी बलरामपुर के कुसमी, बिना नंबर प्लेट की बाइक से पेट्रोल लेने के बहाने पंप पर पहुंचा। पहले उसने एयर पिस्टल दिखाई और अचानक चाकू निकालकर भारती पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर दौड़ाकर मारा चाकू
हमले के दौरान भारती खुद को बचाने के लिए सड़क की ओर भागी, लेकिन आरोपी ने दौड़ाकर उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारती वहीं गिर पड़ी। पंप कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने एयर पिस्टल से भी डराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में भारती को मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से चाकू और एयर पिस्टल जब्त कर लिया है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि जोगेंद्र और भारती पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उनका रिश्ता टूट गया। इसी नाराजगी में युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed