{"_id":"6a845a98c370adb2b10c4f79","slug":"a-failed-attempt-to-steal-from-a-rural-bank-the-thief-was-unable-to-access-the-locker-or-safe-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, लॉकर-तिजोरी तक नहीं पहुंच सका चोर; CCTV बंद मिलने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, लॉकर-तिजोरी तक नहीं पहुंच सका चोर; CCTV बंद मिलने पर उठे सवाल
Tue, 18 Aug 2026 07:17 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:17 PM IST
सार
भैंसमा गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में बीती रात चोरी की कोशिश से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और लॉकर व तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में बीती रात चोरी की कोशिश से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और लॉकर व तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बैंक से कुछ भी चोरी किए बिना आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने बैंक के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। बैंक के भीतर पहुंचने के बाद उसने ताला भी अपने साथ ले लिया, ताकि पुलिस को सुराग न मिल सके। इसके बाद चोर ने लॉकर और अलमारियों को खोलने की कोशिश की, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण वह तिजोरी तक नहीं पहुंच पाया। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।
चोरी के प्रयास के बाद बैंक प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इतना ही नहीं, रात के समय बैंक परिसर में कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। सीसीटीवी बंद होने के कारण पुलिस को आरोपी की पहचान करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में नकबजनी और चोरी के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे दूसरे कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीएसपी ने बताया कि पुलिस समय-समय पर बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर सुरक्षा इंतजामों को लेकर निर्देश देती है। हाल ही में बैंकों का सुरक्षा सर्वे भी कराया गया था, जिसमें कई कमियां सामने आई थीं और संबंधित बैंकों को नोटिस जारी किए गए थे।
उन्होंने सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और रात में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में गंभीर लापरवाही मिलने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।