{"_id":"69c9218141c4ae455b012dab","slug":"a-fraudster-who-was-duping-people-across-the-country-in-the-name-of-foreign-currency-has-been-arrested-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीन करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीन करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को निशाना बनाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता से पकड़ लिया गया है।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को निशाना बनाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता के 24 परगना से पकड़ लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुनानक नगर निवासी ट्रैवल कारोबारी हरदीप सिंह होरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च की शुरुआत में एक व्यक्ति ने खुद को हर्षित अग्रवाल बताते हुए विदेश में होटल बुकिंग के नाम पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने विदेशी मुद्रा के लेन-देन का झांसा देकर उसे तेलीबांधा स्थित एक को-वर्किंग स्पेस में बुलाया। यहां चालाकी से उसे बातचीत में उलझाकर 18,000 यूएस डॉलर और 2,000 जीबीपी, जिसकी भारतीय कीमत करीब 19.47 लाख रुपये है, लेकर फरार हो गया।
मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने अमन शर्मा की तलाश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के 24 परगना में मिली, जहां से संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर देश के कई राज्यों में इसी तरीके से ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गिरोह द्वारा कुल 22 ठगी की घटनाएं की जा चुकी हैं। अब तक करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। इस मामले में तेलीबांधा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
Trending Videos