सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Forest Watchman Murders 20-Year-Old Youth with an Axe

हैंडपंप चलाने को कहा तो मार डाला: 20 साल के युवक की टांगी से हत्या, फॉरेस्ट चौकीदार बोला- किसी का नौकर नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबिकापुर के एक गांव में हैंडपंप चलाने को लेकर मामूली विवाद हो गया। फॉरेस्ट चौकीदार ने टांगी से हमला कर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। 

Forest Watchman Murders 20-Year-Old Youth with an Axe
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरा में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां हैंडपंप चलाने को लेकर हुए झगड़े में एक फॉरेस्ट चौकीदार ने युवक पर टांगी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को पटोरा निवासी राकेश घासी (20) अपने दोस्तों रामसाय और संजय बड़ा के साथ बाइक से करेसर गांव गया था। शाम को लौटते समय रास्ते में प्यास लगने पर उन्होंने चौक के पास हैंडपंप के पास बाइक रोकी। इस दौरान राकेश ने वहां मौजूद फॉरेस्ट चौकीदार घूरसाय से हैंडपंप चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर चौकीदार भड़क गया और कहा कि वह किसी का नौकर नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित चौकीदार ने अपने पास रखी टांगी से राकेश के पैर पर हमला कर दिया, जिससे उसके घुटने के नीचे गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

घायल अवस्था में दोस्तों ने राकेश को पहले लुंड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धौरपुर अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं केस डायरी लुंड्रा थाने को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed