{"_id":"69c9235b6007ceb036069f25","slug":"a-drunk-youth-set-his-own-house-on-fire-villagers-extinguished-the-fire-and-averted-a-major-tragedy-in-ambikap-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : नशे की हालत में युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाला बड़ा हादसा
अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपने ही घर को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
युवक ने अपने ही घर में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिला के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असकला में रविवार शाम एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अपने ही घर को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमापारा निवासी नाथूराम पैकरा ने रविवार करीब 4 बजे घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में घर पहुंचकर आग लगा दी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगजनी में घर के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही रघुनाथपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।