{"_id":"66fe4fc74f301d8c4c041034","slug":"a-herd-of-leopards-seen-on-the-hill-in-kanker-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: पहाड़ी पर दिखा तेंदुओं का झुंड, खौफ में जी रहे डुमाली गांव के लोग, वन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: पहाड़ी पर दिखा तेंदुओं का झुंड, खौफ में जी रहे डुमाली गांव के लोग, वन विभाग अलर्ट
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर वन मंडल में तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है। कांकेर नगर से लगे डुमाली के पहाड़ों में एक साथ आए दिन तेंदुए का झुंड दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ पांच तेंदुए नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है।
तेंदुए से दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पहाड़ों के जंगलों में वन्य जीवों का दिखना आम है, लेकिन जब ये जीव गांवों के आसपास दिखाई दें तो यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। खासकर जब वह तेंदुआ हो। हाल ही में कांकेर वन मंडल में तेंदुए की धमक ने लोगों मे खौफ पैदा कर दिया है। कांकेर नगर से लगे डुमाली के पहाड़ों में एक साथ आए दिन तेंदुए का झुंड दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम डुमाली में एक साथ पांच तेंदुए नजर आने के बाद विभाग एलर्ट मोड़ पर है।
Trending Videos
गौरतलब है कि एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं तो वहीं शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण न बन जाये, इसलिए विभाग रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। विभाग के कर्मचारी सहित खुद डीएफओ आलोक बाजपेयी भी इलाके में गश्त कर टीम का मनोबल बढ़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। मार्ग सहित आसपास के इलाके में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।
कांकेर डीएफओ आलोक बाजपेयी ने बताया कि हम सभी जगह जनजागरूकता कर रहे हैं। डुमाली गांव के ग्रामीणों और प्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है। बस्ती के आसपास बड़ी-बसी झाड़ियां थी उसकी छटाई भी करवाई गई है। इस सड़क में बहुत सारे वाहन चलते थे। समझाइश के बाद वाहन कम आ रहे हैं। लोगो से अपील करना चाहता हूं कि वन्य प्राणी देखने का कोतुहल बना रहता था, लेकिन हमें अपने पेशेंस पर कंट्रोल करना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा से बचा जा सके।