{"_id":"69dc8f31bbae93e9270b0b46","slug":"durg-jaundice-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4157608-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भिलाई में पीलिया के 7 नए मरीजों से हड़कंप: कुल 31 पहुंचा आंकड़ा, 65 घरों का सर्वे; स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई में पीलिया के 7 नए मरीजों से हड़कंप: कुल 31 पहुंचा आंकड़ा, 65 घरों का सर्वे; स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार
भिलाई टाउनशिप सेक्टर-7 में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वे किया। सात नए पीलिया मरीज मिले। इसके साथ ही अब तक प्रभावित क्षेत्र में कुल 31 मरीज सामने आ चुके हैं।
पीलिया का कहर लगातार जारी
विज्ञापन
विस्तार
भिलाई के टाउनशिप सेक्टर-7 में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी प्रबंधन प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह से अलर्ट हैं।
Trending Videos
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान सात नए पीलिया के मरीज मिले। वार्ड-67, सेक्टर-7 की सड़क 37 ए में मरीज मिलने के बाद विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। टीम ने कुल 65 घरों का सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान ही नए मरीजों की पहचान हुई और उनके खून के नमूने जांच के लिए लिए गए। अब तक प्रभावित क्षेत्र में कुल 31 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुका है। फिलहाल चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें तीन शंकराचार्य हॉस्पिटल में और एक पल्स हॉस्पिटल में उपचाररत है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और लगातार निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसपी की कार्रवाई और पाइपलाइन बदलाव
पीलिया के मरीज मिलने के बाद बीएसपी प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है। करीब 50 साल पुरानी पाइपलाइन को बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाले के अंदर से गुजरने वाली इन पाइपलाइनों को अब सड़क के ऊपर से गड्ढा खोदकर लाया जा रहा है। यह कदम संक्रमण के स्रोत को खत्म करने के लिए उठाया गया है। जिला स्तर से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी और लक्षण
स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि पीलिया के लक्षणों में भूख कम लगना, पेशाब का पीला होना, उल्टी और थकान शामिल हैं। पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और आंखों व त्वचा का पीला पड़ना भी इसके लक्षण हैं। यह एक संक्रामक बीमारी है जो गंदे पानी और खराब भोजन से फैलती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।