{"_id":"69dba38cb034df2656075772","slug":"durg-policeman-burn-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4155192-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: मासूम से दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,पुतला दहन में दो पुलिसकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: मासूम से दरिंदगी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,पुतला दहन में दो पुलिसकर्मी झुलसे
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
Link Copied
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान आग बुझा रहे दो पुलिसकर्मी पुतला दहन के आग की चपेट में आ गए। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां एक पुलिस कर्मी को सेक्टर 9 रेफर कर दिया गया है।
दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज शाम मिनी माता चौक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले का विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान आग बुझा रहे दो पुलिसकर्मी आग की चपेट में आग गया जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।जहां एक पुलिसकर्मी को सेक्टर 9 रेफर किया गया है।वही दूसरे पुलिसकर्मी को हल्का जला है।आपको बता दे कि 10 अप्रैल को आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जहां उसने अपने घर में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। फिर उसे मुंह में तकिया कंवर से बांधकर बोरी में भरकर कचरे में फेंक दिया था। बच्ची 2 घंटे तक डरी सहमी हालत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर उतई थाने का घेराव भी किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।