{"_id":"69db626e8f8625b0b00c224d","slug":"video-ayathhaya-ma-palsa-na-gamashatha-blka-ka-cara-ghata-ma-dhadha-nakal-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पुलिस ने गुमशुदा बालक को चार घंटे में ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पुलिस ने गुमशुदा बालक को चार घंटे में ढूंढ निकाला
अयोध्या में तारुन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली कि सुमित कुमार निषाद पुत्र रामसूरत निषाद निवासी सतना संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाश शुरू की गई। साथ ही बालक की फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई। पुलिस के प्रयासों से चार घंटे के भीतर ही बालक को अयोध्या रेलवे कैंट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि बालक ने बड़े भाई से 10 रुपये मांगे थे, इंकार होने पर वह घर से चला गया। बाद में उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।