{"_id":"69db58a53e7b6632cf0a5cfb","slug":"video-gada-ma-sataga-sa-mal-raha-saldara-lina-ma-lgana-val-ka-narasha-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में ‘सेटिंग’ से मिल रहा सिलिंडर, लाइन में लगने वालों को निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में ‘सेटिंग’ से मिल रहा सिलिंडर, लाइन में लगने वालों को निराशा
यूपी के गोंडा में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। एक ओर उपभोक्ता तेज धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोपों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित एक गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर 11 बजकर 40 मिनट तक भी लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। महिलाएं, बुजुर्ग व युवा पर्ची कटवाने के लिए अपनी बारी के इंतजार में परेशान नजर आए। नौबरा निवासी श्याम बरन वर्मा ने आरोप लगाया कि एजेंसी का एक कर्मचारी खुलेआम 2000 रुपये लेकर तुरंत सिलिंडर दिलाने की बात कर रहा था, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को कई दिन बाद आने को कहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।