Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
EV car fined wrongly for pollution, Nagaur police cancels challan
{"_id":"69db49d94519e05254016f92","slug":"ev-car-fined-wrongly-for-pollution-nagaur-police-cancels-challan-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4154309-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: न धुआं, न एग्जॉस्ट… फिर भी चालान! नागौर में इलेक्ट्रिक कार पर कार्रवाई ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: न धुआं, न एग्जॉस्ट… फिर भी चालान! नागौर में इलेक्ट्रिक कार पर कार्रवाई ने उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 02:29 PM IST
Link Copied
राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिना धुआं और बिना साइलेंसर वाली इलेक्ट्रिक कार का ही प्रदूषण चालान काट दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अब इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है और चालान को रद्द कर दिया गया है।
जोधपुर निवासी की इलेक्ट्रिक कार पर कटा चालान
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के रहने वाले पुनाराम ने करीब तीन महीने पहले एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी थी। उनका मकसद था कि गाड़ी से खर्च भी कम होगा और प्रदूषण भी नहीं होगा। 6 अप्रैल को जब यह गाड़ी नागौर में थी, उस समय पुनाराम के बड़े भाई अशोक पंवार कार चला रहे थे। तभी RTO रोड पर पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोककर चालान काट दिया।
मशीन में PUC नहीं दिखने पर काटा चालान
अशोक पंवार ने मौके पर मौजूद एएसआई राजकुमार से चालान का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जिससे कोई प्रदूषण नहीं होता। इस पर एएसआई ने कहा कि उनकी मशीन में गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट NIL दिख रहा है, इसलिए चालान किया गया है।
1700 रुपये का लगाया जुर्माना
पुलिस ने 1500 रुपये का PUC चालान और 200 रुपये का काले शीशे का चालान बनाकर कुल 1700 रुपये का जुर्माना लगा दिया। गाड़ी चला रहे अशोक पंवार ने इस कार्रवाई को गलत बताया। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन से धुआं नहीं निकलता, इसलिए PUC सर्टिफिकेट की जरूरत ही नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी में काली फिल्म नहीं थी, बल्कि धूप से बचने के लिए जाली लगाई गई थी।
वीडियो वायरल, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
अशोक पंवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है। इस मामले में नागौर के पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कहा कि नई मशीनरी में ऑप्शन नहीं दिखने की वजह से गलती से चालान कट गया। उन्होंने बताया कि चालान को तुरंत रद्द कर दिया गया है। एसपी रोशन मीणा ने कहा कि नई तकनीक की मशीनों को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए यातायात पुलिस और अन्य जवानों को जल्द विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।