फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A man and a woman died in two separate incidents in Dhamtari

CG: धमतरी में दो अलग-अलग घटनाओं में व्यक्ति और महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Jun 2025 08:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

धमतरी जिले में ओडिशा निवासी निर्मल बिस्वास का शव संदिग्ध हालत में मिला। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट होगा। वहीं, कुरूद के बानगर गांव में बिच्छू के काटने से रेखा साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
A man and a woman died in two separate incidents in Dhamtari
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के नगरी रोड पर राजा ढाबा के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान ओडिशा के रायघरा निवासी निर्मल बिस्वास (55) के रूप में हुई। पास में ही उनकी कार (सीजी 27 पी 6195) खड़ी थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निर्मल रविवार को रायपुर सवारी छोड़ने गए थे और रात में ढाबा के पास रुके थे। उन्हें बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वे सड़क किनारे चटाई पर सो गए, लेकिन सुबह नहीं उठे। अर्जुनी पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजा गया। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


दूसरा मामला: बिच्छू के काटने से महिला की मौत
धमतरी जिले के ग्राम बानगर, थाना कुरूद में रविवार को खेत में काम करने गई रेखा साहू (32) को जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। परिजनों ने उन्हें ट्रैक्टर से घर लाया और प्राथमिक उपचार के लिए कुरूद के सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के शिवनंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed