{"_id":"69c8e947e991756ccb0840db","slug":"a-speeding-pickup-truck-attacks-a-family-returning-from-a-wedding-killing-a-10-year-old-girl-injuring-3-women-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर हादसा: शादी से लौट रहे परिवार पर तेज रफ्तार पिकअप का हमला, 10 साल की बच्ची की मौत, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर हादसा: शादी से लौट रहे परिवार पर तेज रफ्तार पिकअप का हमला, 10 साल की बच्ची की मौत, तीन महिलाएं घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिसमें 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिसमें 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना निवासी जमुना सोनवानी अपनी बेटी राजनंदनी और रिश्तेदारों मंजू बघेल व गोंदा बघेल के साथ सिंगारभांठा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग पैदल वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 साल की मासूम राजनंदनी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अभनपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायल महिलाओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
Trending Videos