फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A three-year-old girl died due to leopard attack in Dhamtari

CG: तेंदुए के हमले से तीन साल की बच्ची की मौत, लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी नेहा

Fri, 30 Aug 2024 11:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 30 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A three-year-old girl died due to leopard attack in Dhamtari
तेंदुआ

विस्तार

धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी अनुसार बताया कि नगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के अंतर्गत आश्रित ग्राम धौराभाठा बताया जा रहा है। यहां एक मासूम बच्ची नेहा कमार अपने घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली हुई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान वहा बैठे घात लगाए तेंदुआ ने हमला कर जंगल की ओर ले गया। इस बीच बच्ची की चीख पुकार को सुनकर ग्रामीणों ने जंगल की तरफ तेंदुआ को बच्ची को ले जाते देख, जिस पर ग्रामीणों ने बच्ची को छुड़ाने के लिए तेंदुए के पीछे जंगल तरफ भागे। लेकिन तेंदुआ के हमले से मासूम बच्ची नेहा कमार पुत्री संतोष कुमार की मृत्यु हो गई थी। वहीं, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed