सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A youth was beaten up for not paying for drugs, two accused including a minor were arrested

Raipur News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, एक नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में नशे के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
 

A youth was beaten up for not paying for drugs, two accused including a minor were arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशे के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को नुमान खान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह राजातालाब स्थित बाबा दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला मोहतसीन खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उससे नशा करने के लिए 2000 रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। इस हमले में पीड़ित के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहतसीन खान को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी युवक और विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed