{"_id":"6909fada59e7ac1090057729","slug":"aam-aadmi-party-surrounded-the-government-for-ending-the-400-unit-free-electricity-scheme-in-jagdalpur-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना खत्म करने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा, कहा- जनता के साथ हुआ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना खत्म करने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा, कहा- जनता के साथ हुआ धोखा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आम आदमी पार्टी ने बढ़ते बिजली बिलों और सरकार की जन विरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ दंतेश्वरी मंदिर के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
मुफ्त बिजली योजना खत्म करने पर आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आम आदमी पार्टी ने बढ़ते बिजली बिलों और सरकार की जन विरोधी बिजली नीतियों के खिलाफ दंतेश्वरी मंदिर के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। आप के वरिष्ठ नेता समीर खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार से जवाब मांगा।
समीर खान ने कहा कि 400 यूनिट मुफ़्त बिजली की नीति को समाप्त कर विष्णु देव सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर अब सरकार ने बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जब खाने-पीने की चीज़ें, पेट्रोल, गैस और दूध पहले ही महंगे हैं, तो आम जनता बढ़ते बिजली बिल कैसे चुका पाएगा? क्या यही दिन देखने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार को चुना था?
जिला अध्यक्ष दंती पोयम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में गरीब जनता पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है। सब्सिडी बंद होने से बिजली बिल दोगुना-तीगुना हो गया है। गरीब परिवार कई-कई महीने बिल नहीं चुका पा रहे हैं और ऊपर से बिजली कटौती की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल बिजली सब्सिडी पुनः लागू करे और जनता को राहत दे।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान, अस्तुरम मंडावी, प्रेम सिंह पांडे, दनती राम पोयम, आरती पटनायक, हरिश्चंद्र नाग, राकेश कश्यप, उमा कश्यप,खीरपति बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर पांडे, हीरा सिंह कश्यप नीलुराम मांडवी, सोनू, आशुतोष शुक्ला मुकेश लहरें, महेंद्र बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos