सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused of assaulting a pregnant woman in Raipur, case filed against dog rescue organization operator

Raipur News: रायपुर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, डॉग रेस्क्यू संस्था संचालिका पर केस दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी एक महिला और उसके साथियों ने सार्वजनिक स्थान पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

Accused of assaulting a pregnant woman in Raipur, case filed against dog rescue organization operator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी एक महिला और उसके साथियों ने सार्वजनिक स्थान पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार भिलाई निवासी गुरप्रीत कौर अपने पति के साथ रहती हैं और उनके पास दो पालतू कुत्ते थे। कुछ दिन पहले वह भाठागांव स्थित एक होटल में रुकी थीं। इसी दौरान होटल प्रबंधन ने उनके कुत्तों को बाहर छोड़ दिया। बाद में उनमें से एक कुत्ता घायल अवस्था में मिला और 27 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुत्ते की मौत की जानकारी मिलने के बाद डॉग रेस्क्यू संस्था चलाने वाली किरण आहूजा अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंची। उस समय गुरप्रीत अकेली थीं। आरोप है कि किरण और उसके साथियों ने कुत्ते को मारने का आरोप लगाते हुए उन्हें बाहर बुलाया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। घटना के दौरान वह अकेली थीं, जबकि दूसरी ओर कई लोग मौजूद थे। इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई हैं। गुरप्रीत ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी महिला उनका मोबाइल फोन और एक कुत्ता भी अपने साथ ले गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर किरण आहूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर चार माह की गर्भवती हैं। ऐसे में उनके साथ हुई मारपीट को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed