{"_id":"69ad51fb97404bc0a70ebe7d","slug":"pressvarta-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4026280-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सत्ता का संरक्षण मिलने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सत्ता का संरक्षण मिलने का लगाया आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 04:28 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माधवराव सप्रे जिला प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब नशे की राजधानी बनता जा रहा है और सत्ताधारी दल के नेताओं के संरक्षण में अफीम की खेती तक की जा रही है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक भाजपा नेता, विनायक चंद्राकर के फार्म हाउस पर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ताओं ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 13 महीनों में नारकोटिक्स के 2599 प्रकरण दर्ज हुए हैं। 10 से 17 साल के लाखों बच्चे सूखे नशे की चपेट में आ चुके हैं।
प्रदेश में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसी नशीली दवाओं की बाढ़ आ गई है। नशे के मामले में छत्तीसगढ़ ने अब पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस सरकार के समय बंद किए गए हुक्का बार भाजपा के आते ही शहरों के बाहरी इलाकों में दोबारा सक्रिय हो गए हैं, जो अब नशे के केंद्र बन चुके हैं। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राज में अफीम की खेती आत्मनिर्भरता का नया जरिया बन गई है। यह छत्तीसगढ़ को नशे के गर्त में डुबाने की सोची-समझी साजिश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।