सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   arrestजीपीएम: गौरेला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पिस्टल के साथ एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

जीपीएम: गौरेला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पिस्टल के साथ एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के सभी जिलों में फिक्स पिकेट लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

arrestजीपीएम: गौरेला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पिस्टल के साथ  एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
गौरेला पुलिस की बड़ी कामयाबी पिस्टल सहित एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के सभी जिलों में फिक्स पिकेट लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के मार्गदर्शन में जिले भर में लगातार जांच की जा रही थी।वाहन चेकिंग के दौरान बस स्टैंड गौरेला के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भदौरा निवासी एक युवक ने पिस्टल के साथ फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और सेमरा तिराहा के पास संदेही रिंकू राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि धनगवां निवासी सौरभ मिश्रा के पास मौजूद पिस्टल से उसने अपने मोबाइल फोन (वीवो वाई-22) में फोटो ली थी। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

Trending Videos


पुलिस टीम धनगवां पहुंची और सौरभ मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने खुलासा किया कि होली त्योहार से लगभग दस दिन पहले वह सौरभ द्विवेदी निवासी पेंड्रा के साथ इलाहाबाद गया था, जहां से पिस्टल लाकर गौरेला में लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देशी पिस्टल बरामद कर जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पिस्टल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई प्रमाण नहीं दे सके। इस पर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान रिंकू राठौर, सौरभ मिश्रा और सौरभ द्विवेदी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। सौरभ द्विवेदी के विरुद्ध 5, सौरभ मिश्रा के विरुद्ध 4 और रिंकू राठौर के विरुद्ध 3 प्रकरण पहले से दर्ज पाए गए हैं।

मामले में एक किशोर बालक की संलिप्तता भी सामने आई है। उसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed