{"_id":"69f575cd6476beec8e0a60e8","slug":"girftar-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4233845-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: नकली सोना देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: नकली सोना देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में नकली सोना देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह माह से फरार चल रहे आरोपी तेरसाराम प्रजापति (32 वर्ष) निवासी बोकरामुड़ा चौकी कोडगार थाना पेंड्रा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के तिलकपुर निवासी उमेन्द्र साहू ने गौरेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नरेन्द्र साहू, सरोज साहू एवं उनके साथियों ने उसे सोने के बिस्किट मिलने का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले असली सोने का नमूना दिखाकर विश्वास में लिया और 1 किलोग्राम सोना 10 लाख रुपये में देने का सौदा तय किया। 5 दिसंबर 2025 को पीड़ित से नगद राशि लेने के बाद आरोपी नकली सोने के बिस्किट देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में जांच कराने पर सोना नकली निकला, तब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्हें धमकियां देकर टालमटोल किया गया। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही आरोपी नरेन्द्र साहू और सरोज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार आरोपी तेरसाराम प्रजापति की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम भी जब्त की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इस प्रकार की ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। तेरसाराम प्रजापति के खिलाफ पूर्व में भी सरगुजा और कोरिया जिलों के थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
