{"_id":"69f31e47bb8fb034f50ce29e","slug":"saap-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4225942-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला में अनोखा मामला: लड़ाई में घायल हुआ सांप, जिला अस्पताल में हुआ इलाज; देखने के लिए लोगों की जुट गई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला में अनोखा मामला: लड़ाई में घायल हुआ सांप, जिला अस्पताल में हुआ इलाज; देखने के लिए लोगों की जुट गई भीड़
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
गौरेला के बांधामुड़ा में दो सांपों की लड़ाई में एक सांप घायल हो गया। स्नेक रेस्क्यू टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में सांप का इलाज होते देख लोगों की भीड़ जुट गई।
जिला अस्पताल में हुआ इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बांधामुड़ा क्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है। विजय राठौर की बाड़ी में दो सांप आपस में लड़ते हुए देखे गए। इस लड़ाई के दौरान एक सांप गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा के स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक दोनों सांपों को एक-दूसरे से अलग किया। घायल सांप को अपने कब्जे में लेकर वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय अविनाश राठौर ने घायल सांप को स्ट्रेचर पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने उसके जख्म पर दवा लगाई और पट्टी भी की। अस्पताल में सांप का इलाज होते देख मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।
द्वारिका कोल ने बताया कि घायल सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा बनी हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
