{"_id":"69f37e93dc20e57336048e3d","slug":"mausam-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4229342-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gorella-Pendra-Marwahi: मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorella-Pendra-Marwahi: मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 10:28 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गुरुवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे, ऐसे में अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है।
तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। इसके अलावा तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे कुछ स्थानों पर रास्ते अवरुद्ध हो गए और आवागमन प्रभावित हुआ।
अचानक बदले मौसम का असर बाजारों और सड़कों पर भी देखने को मिला। बारिश और तेज हवा के चलते लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण इलाकों में भी तेज हवा और बारिश का असर देखा गया, जहां कुछ स्थानों पर कच्चे मकानों और टीन शेड को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।