Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Speeding Canter Wreaks Havoc in Moga: One Dead, One Injured
{"_id":"69f3315930cf9dd8f1014243","slug":"video-speeding-canter-wreaks-havoc-in-moga-one-dead-one-injured-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, एक की मौत, एक घायल
मोगा में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार टाटा 407 कैंटर ने तांडव दिखाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की खौफनाक तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे जसविंदर सिंह अपनी बेटियों के लिए खाने का सामान लेने घर से कुछ दूरी पर स्थित हाईवे किनारे एक किराना दुकान पर गए थे। इसी दौरान मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा तेज रफ्तार टाटा 407 कैंटर ने पहले एक एक्टिवा सवार को टक्कर मारने की कोशिश की उसने कुद कर जान बचाई हे जसविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई l
इस मामले में एक्टिवा सवार ने बताया कि उसने खड़े थे अचानक टाटा 407 कैंटर तेजी से आया एक दम से एक्टिवा को रौंदे हुए ले गया । उन्होंने कहा कि एक्टिवा से कूद कर उसने जान बचाया बाद में आगे पैदल एक व्यक्ति को टक्कर मार दिए जिसमें उनकी मौत हो गई।
इस मामले में मोगा थाना सिटी 1 पुलिस ने मृतक के भाई सुखविंदर कुमार के बयान के आधार पर टाटा 407 चालक गगनदीप सिंह निवासी सादा वाली बस्ती के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जबकि मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।